फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: सासनी, हाथरस, सादाबाद नहीं रूकी यात्रा, नहीं हुआ राहुल का रोड शो, समर्थकों में मायूसी

Sun, 25 Feb 2024 09:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सासनी, हाथरस, सादाबाद पहुंचे। तीनों जगहों पर उनके स्वागत और रोड शो की तैयारियां थी, पर सब धरी रह गईं।  राहुल गांधी का काफिला कहीं भी नहीं रूका। इससे समर्थकों में मायूसी देखी गई। 
विज्ञापन
सासनी पहुंचा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से होते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हाथरस के सासनी पहुंच गए हैं। सासनी में यात्रा को देखने वालों की भीड़ लग गई। शहीद पार्क पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का स्वागत होना था, पर सासनी में काफिला नहीं रूका। जिससे सासनी में इकट्ठा हुए समर्थकों को मायूसी हुई और सभी घर लौट गए।

विज्ञापन


अंबेडकर उत्थान पार्क में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी धरी रह गई। सासनी से हाथरस शहर में प्रवेश करते समय अलीगढ़ रोड स्थित और अंबेडकर उत्थान पार्क पर राहुल गांधी नहीं रूके, जिससे समर्थकों को मायूसी हुई।
विज्ञापन


भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासनी से हाथरस पहुंची। भगत सिंह पार्क पर भी राहुल गांधी का काफिला नहीं रूका, जिससे समर्थकों में मायूसी है। समर्थक वहां से मायूस घर जाते दिखे। 

 
विज्ञापन

बाईपास उतारे यात्री, हुई नोंक-झोंक

टेंपो से ले जाने की बात करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस शहर में आगमन को लेकर अलीगढ़ से आने वाली बसों को नगला उम्मीद से बाईपास होते हुए आगरा के लिए भेजा गया। रोडवेज बस परिचालकों द्वारा यात्रियों को उतारे जाने के दौरान यात्री व परिचालकों में नौंक-झौंक हुई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सासनी, हाथरस, सादाबाद पहुंचे। तीनों जगहों पर उनके स्वागत और रोड शो की तैयारियां थी, पर सब धरी रह गईं।  राहुल गांधी का काफिला कहीं भी नहीं रूका। इससे समर्थकों में मायूसी देखी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें