फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भाईचारा काव्योत्सव का हुआ आयोजन, 101 साहित्यकारों को मिला राष्ट्रीय भाईचारा गौरव अवार्ड

Sun, 28 Sep 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भाईचारा काव्योत्सव में राजबहादुर सिंह राज मेरठ, नरेंद्र शर्मा नरेंद्र अलीगढ़, अहमद अमजदी बदायूं, अब्दुल कदीर जिया कासगंज, घुमक्कड़ कवि गाफिल स्वामी इगलास, शरद लंकेश पटियाली, डॉ. संगीता राज अतरौली, विवेकशील राघव, मनोज नागर अलीगढ़, मुरारी लाल मानव, महेश मंजुल, पीएस आलम चौधरी आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
फीता काटकर कवि सम्मेलन का श्री गणेश कराते सांसद अनूप प्रधान आदि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाईचारा सेवा समिति की ओर से भाईचारा काव्योत्सव-2025 का आयोजन 28 सितंबर को कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस में किया गया। इसमें 101 साहित्यकारों को राष्ट्रीय भाईचारा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंजाब से पधारे कवि डॉ. मनोज फगवाड़वी ने सुनाया-सुबह मोहब्बत-शाम मोहब्बत, अपना तो पैगाम मोहब्बत..।

विज्ञापन


सरस्वती वंदना डॉ. संगीता राज ने सुनाई। बिहार से पधारे कवि रंजन शर्मा ने पढ़ा-मैं भी चाहता हूं देश सेवा करना, पर किस्मत कहां कि तिरंगे में लिपट कर जाऊं..। दिल्ली से पधारी कवयित्री सुषमा ने सुनाया-सबको शराफत का पाठ पढ़ाने वाले, अब जीने नहीं देंगे तुमको जमाने वाले..। कासगंज से पधारे कवि राजेश गुप्ता ने पढ़ा-जिंदा हूं इस तरह कि गम-ए- जिंदगी नहीं, जलता हुआ दिया हूं, मगर रोशनी नहीं..। कासगंज से पधारे गीतकार डॉ. अजय अटल ने सुनाया-सारी दुनिया से प्यारा है अपना हिंदुस्तान, वक्त पड़े तो हम दे देंगे इसको अपनी जान..। कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा-भाईचारे का जब पाठ हम सब पढ़ें, विश्व सारा ही खुशहाल हो जाएगा..।
इनके अलावा राजबहादुर सिंह राज मेरठ, नरेंद्र शर्मा नरेंद्र अलीगढ़, अहमद अमजदी बदायूं, अब्दुल कदीर जिया कासगंज, घुमक्कड़ कवि गाफिल स्वामी इगलास, शरद लंकेश पटियाली, डॉ. संगीता राज अतरौली, विवेकशील राघव, मनोज नागर अलीगढ़, मुरारी लाल मानव, महेश मंजुल, पीएस आलम चौधरी आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन


काव्योत्सव का श्रीगणेश सांसद अनूप प्रधान एवं सुश्री अनुपमा दीदी गोविंदमठ वृंदावन, धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख हसायन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कराया। कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों और कवियों को सांसद, ब्लाॅक प्रमुख, आयोजक हरपाल सिंह यादव, शायर आतिश सोलंकी, संयोजक महेश यादव संघर्षी द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें