हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में 27 सितंबर देर रात रामलीला मंचन के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक त्रिशूल लेकर मंच पर चढ़ गया। युवक ने पहले खुद को त्रिशूल मारने की कोशिश की और फिर मंच पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी पर हमला करने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए रामलीला का मंचन रुकवाना पड़ा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रावण के संवाद का दृश्य चल रहा था, तभी युवक अचानक मंच पर पहुंच गया। वह त्रिशूल लहराते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को काबू में किया और मंच से नीचे उतारा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रकरण के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। लोगों के समझाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।