हाथरस। खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद जितेंद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता को सादाबाद ब्लॉक के शिक्षकों के अवशेष वेतन एरियर बिल की प्रति सौंपी। इन शिक्षकों का एरियर भुगतान करने के वित्त एवं लेखाधिकारी ने वापस कर दिए है। जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है।खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी शिकायत में कहा कि सादाबाद ब्लॉक के शिक्षक पि्रंयका, अनुपमा कुमारी, रिंकी बंसल, कसुम कुमारी, मनोज तौमर, विष्णु कुमार शर्मा, पारुल गर्ग, रैनू चाहर, धर्मेद्रपाल, ओमप्रकाश, भूपेंद्र कुमार वर्मा, आरती सिंह, युवराज सिंह, चंद्रप्रकाश, हेमंत बंसल, दीपक गुप्ता, हरेंद्र कुमार, नंदकिशोर शर्मा, ए सरोज, अर्जुमन अख्तर, जयप्रकाश पचौरी, ललिता, दयारानी शर्मा सहित 46 शिक्षक शिक्षिकाओं के अवशेष ऐरियर बिल अग्रिम कार्रवाई को भेजे गए। लेकिन वित्त एवं लेखाधिकारी ने इन ऐरियर बिलों को लेने से इंकार कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस पूरे मामले से बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।