फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रसायन के की जा सकती है उन्नत खेती

विज्ञापन
किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी देते कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार जैसवाल। संवा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मंगलवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक व तकनीकी खेती के बारे में बताया। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार जैसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। जिले के पहले जैविक उत्पादक किसान देवेंद्र कुमार पालीवाल ने अपने अनुभव किसानों के साथ बांटा। उन्होंने रसायन मुक्त खेती के बारे में बताया।
नवीन सारस्वत ने फसल में लगने वाले रोग, कीट की पहचान, उपचार आदि के बारे में बताया। किसान विश्वजीत आर्य ने वर्मी कंपोस्ट के बारे में जानकारी दी। केवीके से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा ने किसानों को मृदा परीक्षण, भूमि शोधन, बीज शोधन के बारे में विस्तार से बताया, जिससे फसल को रोग मुक्त रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी शर्मा ने किसानों को यंत्रीकरण के बारे में जानकारी दी। ऋषि कुमार जैसवाल ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, हेमंत कुमार गौतम, डॉ. मथुरा प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान सहित दर्जनों किसान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें