हाथरस : गांव परसारा में शौचालय का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडलीय उपनिदेशक पंचायतराज अमरजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत परसारा, बेरगांव, जलालपुर, अल्हैपुर चुरसैन और देवी नगर का निरीक्षण किया। डीडी ने इन ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए कार्यों, पंचायतघरों के संचालन, शौचालयों के निर्माण व अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी सफाई कर्मी ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पंचायत भवनों को क्रियाशील रखने के निर्देश और कहा कि पंचायत सहायक नियमित तरीके से अपने अपने पंचायत भवनों में बैठकर ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ सुबोध जोशी, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल और संबंधित पंचायत सचिव मौजूद रहे। संवाद