फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सावन से पहले बाजारों में घुल रही घेवर की मिठास

Sun, 19 Jul 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर घेवर तैयार करते कारीगर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सावन से पहले ही शहर के मिठाई बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। सावन की पारंपरिक मिठाई घेवर की बिक्री शहर की अधिकांश दुकानों पर शुरू हो गई है। 30 जुलाई से सावन शुरू होने के साथ ही इसकी मांग में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष सावन के दौरान घेवर की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए अभी से उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इस बार वनस्पति घी से तैयार घेवर 300 से 450 रुपये प्रति किलो, जबकि देसी घी का घेवर 600 से 800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
बाजार में पारंपरिक घेवर के साथ-साथ इलायची, केसर और चॉकलेट फ्लेवर के घेवर भी तैयार किए जा रहे हैं। युवा वर्ग और बच्चों में फ्लेवर वाले घेवर की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन तक घेवर की बिक्री अपने चरम पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


सावन शुरू होने से पहले ही घेवर की मांग आने लगी है। हमने पारंपरिक के साथ केसर और इलायची फ्लेवर के घेवर भी तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
-शिवम कुमार, मिठाई विक्रेता।



ग्राहकों की पसंद को देखते हुए देसी और वनस्पति घी, दोनों प्रकार के घेवर तैयार किए जा रहे हैं। चॉकलेट फ्लेवर का घेवर भी युवाओं में काफी पसंद किया जा रहा है। रक्षाबंधन तक कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

-सुमित वार्ष्णेय, मिठाई विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें