रेलवे यात्री सेवा समिति के चेयरमैन का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
रेल में अपराध की घटनाएं होती थी,लेकिन अब उनमें कमी आई है। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू के आधार पर ट्रेनों की व्यवस्था की जाती है। रत्न ने कहा कि धार्मिक स्थलों वालेे रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
यह बातें रेलवे यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीक। उन्होंने कहा कि जिले बनने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी है। यहां के स्टेशन जिले से प्रतीत नहीं होते हैं।
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्टेशन पर शौचालय, प्रकाश, साफ-सफाई, आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। यात्रियोें को बेहतर से बेहतर सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि रेवन्यू के आधार पर ट्रेनों के ठहराव व नए ट्रेनों की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बने रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।