युवक बाइक पर सादाबाद से घर जा रहे थे। रास्ते में मुरसान रोड पर बंसल कोल्ड स्टोर से पहले उनकी बाइक को गांव के ही राहुल रुकवा लिया। वहां पर उसके साथ तीन अज्ञात साथी भी आ गए। इन चारों ने उसे गालियां देते हुए पीटा, जिससे उसे काफी चोट आई है।
बाइक से जा रहे युवक को गांव के ही लोगों ने रोका। गालियां देते हुए पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली के गांव बहादुरपुर भूप निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र भूरी सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 11 अप्रैल शाम साढ़े सात बजे वह सादाबाद से घर जा रहे थे। रास्ते में मुरसान रोड पर बंसल कोल्ड स्टोर से पहले उनकी बाइक को गांव के ही राहुल उर्फ कालू ने रुकवा लिया।
वहां पर उसके साथ तीन अज्ञात साथी भी आ गए। इन चारों ने उसे गालियां देते हुए पीटा, जिससे उसे काफी चोट आई है। शोर मचाने पर आरोपी उसको छोड़ गए और धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे।