फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान से लूट की तीन घटनाओं में दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से लूटी रकम बरामद

Sat, 12 Apr 2025 07:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थाना मुरसान पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल व मोबाइल आदि लूट की घटनाओ के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट में मिले रूपयें में से बचे 700  रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
पकड़े गए लूट में वांछित दो अभियुक्त - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात के सिलसिले में दो आरोपियों को पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि 30 मार्च को शमीम खां पुत्र उलफत अली निवासी सादाबाद अपनी बाइक से सादाबाद के गांव रजगैला जा रहे थे। पीछे से दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी बाइक को छीनकर ले गए थे। एक अप्रैल को गांव खुटीपुरी के निकट मोपेड सवार खेम सिंह निवासी कजरौठी को आठ बदमाशों ने रोक लिया और उनसे एक हजार आठ सौ रुपये की नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए थे। 

तीसरी वारदात गांव गोलनगर के पास हुई थी। वारदातों में शामिल राजू पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव घाटमपुर सादाबाद व संजय सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ऊंचागांव सादाबाद को गिरफ्तार किया गया है। राजू के पास से लूटे हुए 700 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें