फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बिजली कटौती ने बढ़ाईं रोजेदारों की दिक्कतें 

Mon, 13 Jun 2016 12:20 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पवित्र माह रमजान में भी जिले में बिजली की कटौती रूकने का नाम नहीं ले रही। दिन-रात में कई-कई बार बिजली आपूर्ति गुल हो रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ रोजेदारों के सामने भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई इलाकों में तो सुबह-सुबह लोग पानी की जरुरत को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। गली मौहल्लों में लगे हैडपंपो पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। 
विज्ञापन


शहर, कस्बों व देहात में लोेग बिजली संकट को लेकर आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। सरकार के दावों के वाबजूद पवित्र माह रमजान में भी बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग हर पल बिजली की वेबफाई से आजिज आ चुके हैं। शहर में बमुश्किल लोगों को 10 से 12 घंटे की आपूर्ति मिल पा रही है, वहीं देहात और कस्बों में बिजली का हाल बहुत बुरा हो चला है। यहां के लोगों को पल पल बिजली गायब होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टीटीजेड में भी बमुश्किल 24 घंटों में से 5 से 6 घंटे की आपूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में लोग बिजली संकट से बेहाल हैं।

 रमजान के पवित्र माह में भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अफसर बिजली आपूर्ति केे प्रति बेपरवाह बने हुए हैं।  इस्लाम, रोजेदार, मौहल्ला सीयल
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्लाह की इबादत में भी बिजली दखल बन रही है। रिजवान, रोजेदार, मधुगढ़ी  


 सरकार के आदेश के बाद भी रमजान माह में आपूर्ति के हालात सुधर नहीं रहे हैं। कम से कम 20 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। बन्ने खां, रोजेदार, लाला का नगला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें