30 अक्तूबर 2024 को सचिन पौनियां अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए। पहली तैनाती 19 जून को उत्तरकाशी के धराली स्थित हर्षिल घाटी में हुई। बादल फटने के बाद से वह लापता हैं।
मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनियां उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद से लापता हैं। 17 अक्तूबर को सचिन की बटालियन के सूबेदार उदय सिंह, एएसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार गांव करील पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद सचिन के तहेरे भाई संतोष पौनियां व प्रकाशवीर पौनियां के साथ मुरसान कोतवाली गए और कागजी कार्रवाई को पूरा किया।
विज्ञापन
सूबेदार उदय सिंह ने बताया कि लापता सचिन की तलाश जारी है। धराली में बादल फटने से सेना के नौ जवान लापता हुए थे। इनमें तीन के शव मिल चुके हैं, छह अभी लापता है। 30 अक्तूबर 2024 को सचिन पौनियां अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए। पहली तैनाती 19 जून को उत्तरकाशी के धराली स्थित हर्षिल घाटी में हुई। बादल फटने के बाद से वह लापता हैं।