ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त परसारा के शाखा प्रबंधक के दुर्व्यवहार से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने अलीगढ़ रोड हाथरस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ग्रामीण ऑफ आर्यावर्त में क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपकर शिकायत की है।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण बैंक प्रबंधक की कार्यशैली से तंग आ चुके हैं। महिलाओं के साथ अप शब्द और अभद्र व्यवहार करना और काफी देर तक खड़े रखना रोजमर्रा की कहानी बन गया है। पत्र में बैंक प्रबंधक के स्थानांतरण की मांग की गई।
चेतावनी दी गई यदि एक हफ्ते के अंदर बैंक प्रबंधक का स्थानांतरण न किया गया तो गांव की सभी महिला पुरुष क्षेत्रीय कार्यालय ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
शिकायत करने वालों में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश गोस्वामी, विजेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, भगवान सिंह, शिवकुमार, मुकेश कुमार, घनश्याम, रौतास सिंह, नीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव, इश्फाक, केपी सिंह, शारदा देवी, रेशमा, राकेश, चरन, तसलीम, नीरज सिंह आदि थे।
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैं न तो किसी ग्रामीण से अभद्र व्यवहार करता हूं और न ही करते किसी को धमकी देता हूं।
-जगन्नाथ प्रसाद, बैंक प्रबंधक ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त परसारा शाखा।