संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने 19 नवंबर को हड़ताल करने की चेतावनी दी।
संगठन के मंत्री यतेश गर्ग ने कहा कि विभिन्न बैंकों में प्रबंधन के हमले हो रहे हैं। हमारी यूनियनें प्रबंधनों के हमलों के विरुद्ध संघर्ष कर रही हैं। सोनाली बैंक, फैडरल बैंक, बैंक आफ टोक्यो, सिटी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक और डीबीएस बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जंगल राज चल रहा है।
द्विपक्षीय समझौतों एवं बैंक स्तरीय समझौतों का उल्लंघन हो रहा है। नेताओं द्वारा विरोध करने पर उन्हीं की बर्खास्तगी हो रही है। अत: राष्ट्रीय संगठन ने सामूहिक रूप से आंदोलन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन में राकेश कुमार वर्मा, डीसी गुप्ता, जीके शर्मा, हुकुम सिंह, उमाशंकर जैन, केएल राना, अमन कुमार, गया प्रसाद, विजय दुबे, अशोक कुमार शर्मा, सोनू, रंजीत शर्मा, राधावल्लभ, देवेंद्र गौतम, रमाकांत, सुशील कुमार, सौरभ, गया प्रसाद आदि थे।