फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मालगाड़ी के सामने कूदकर बैंक कैशियर ने दी जान, शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी हो गए थे अलग

Fri, 04 Aug 2023 07:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक मुरादाबाद जिले में प्रथमा बैंक में कैशियर पद पर कार्यरत था। जिसका विवाह अक्टूबर 2017 में  पूजा पुत्री रामहेत सिंह निवासी कठोती कुआँ, जिला मथुरा के साथ हुआ था। शादी के मात्र एक साल बाद ही दोनों अलग-अलग हो गए। धर्मेश ने उसके बाद दूसरा विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार रात एक बैंक कर्मी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त करवाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों के मुताबिक मृतक का पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी और उसके भाइयों की तरफ से आए-दिन मिल रही धमकी से परेशान होकर बैंक कर्मी ने यह कदम उठाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बेरिया निवासी धर्मेश (34) पुत्र जगन्नाथ प्रसाद प्रथमा ग्रामीण बैंक की मुरादाबाद स्थित शाखा में कैशियर के पद पर तैनाती थी। वह कुछ दिनों से अपने घर आए हुए थे। बृहस्पतिवार की रात को मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरियों पर उनका शव पड़ा हुआ मिला। शव को देखकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो कुछ देर बाद मृतक के भाई सहित अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मृतक के भाई व अन्य परिजनों ने बताया कि उनके भाई की वर्ष 2017 में मथुरा निवासी युवती से शादी हुई थी। भाई का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके भाई की पत्नी व उसके भाई आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देते थे और उसका मानसिक उत्पीड़न करते थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

एक व्यक्ति का शव कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर मिला था। शव की शिनाख्त हो गई है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। -गिरीश चंद्र गौतम, प्रभारी, कोतवाली हाथरस जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें