फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी समिति में जमा हुईं मतपेटिकाएं, 24 घंटे होगी निगरानी

Fri, 12 May 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस की निगरानी में मतपेटियां रहेंगी। स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से भी होगी। मतगणना स्थल मंडी समिति में देर रात तक पोलिंग पार्टियां रहीं। कर्मचारी घर जाने के लिए भी परेशान दिखे। वाहनों से आए लोग मतगणना स्थल से बाहर निकलने पर इधर-उधर घूमते रहे।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में जमा ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां देर रात मतपेटी लेकर मंडी समिति मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम पहुंचीं। बारी-बारी से मतदान कार्मिकों ने मतपेटिकाएं जमा कीं। अभिलेखों का मिलान कराया। 24 घंटे इनकी निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


शाम छह बजे मतदान संपन्न होते ही पोलिंग पार्टियों ने एजेंटों के सामने मतपेटियों को सील किया। किस वार्ड में कितने वोट पड़े, इसका लेखा-जोखा एजेंटों को दिया। इसके बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियों को लेकर मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम पर पहुंची। अभिलेखों को देने के बाद मतपेटियां जमा की गईं। प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया।

यहां की सुरक्षा के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की निगरानी में मतपेटियां रहेंगी। स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से भी होगी। मतगणना स्थल मंडी समिति में देर रात तक पोलिंग पार्टियां रहीं। कर्मचारी घर जाने के लिए भी परेशान दिखे। वाहनों से आए लोग मतगणना स्थल से बाहर निकलने पर इधर-उधर घूमते रहे। 13 को मतगणना के दिन अब मतपेटियां बाहर निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें