फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बागियों की बगावत ने बिगाड़ा सभासद प्रत्याशियों का गणित

Fri, 12 May 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में नया परिसीमन और टिकट का बंटवारा दिग्गजों के लिए चिंता का विषय बन गया है। नगर पालिका हाथरस के वार्डों में प्रत्याशियों की जीत के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के लिए बागी प्रत्याशी चुनौती साबित हुए। कई वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के मुकाबले निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़ते नजर आए।
विज्ञापन




भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर पनपे असंतोष से कई कार्यकर्ताओं की आस्था पार्टी के प्रति डगमगा गई। जो कार्यकर्ता वार्ड सभासद के लिए टिकट का सपना संजोए थे। पार्टी ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंकी। जो कार्यकर्ता निर्दलीय नहीं लड़ सके, उन्होंने किसी दूसरे को चुनाव लड़ाया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद हाथरस में पिछले चुनाव में 27 वार्ड थे। नए परिसीमन के बाद 8 वार्ड और बढ़ गए। नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। ऐसे में पार्टी में बागी कार्यकर्ताओं का असंतोष प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द का कारण बना हुआ हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें