बारिश के कारण 19 जून को सुबह सवा सात बजे सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजैया में गली से निकलकर जा रहे अमित (22) के ऊपर एक मकान का छज्जा टूटकर गिर गया। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गांव नगला विजैया निवासी अमित कुमार पुत्र ज्वाला सिंह 19 जून की सुबह गांव की गली में होकर निकल रहे थे। तभी छज्जा टूटकर अमित के ऊपर गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने युवक के ऊपर से पत्थर हटाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस एवं क्षेत्रीय लेखपाल घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम सासनी नीरज शर्मा का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया हे। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलवाई जाएगी।