हाथरस के नए सीडीओ प्रदीप नारायण दीक्षित को कार्यालय में दीवारों पर पीक के निशान मिले। शौचालय के आसपास गंदी मिली। यह देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। छह अफसर और 24 कर्मचारी गैरहाजिर भी मिले।
हाथरस के नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित ने 19 जून की सुबह विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें छह अफसर और 24 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
सीडीओ को अधिशासी अभियंता आरईएस के कार्यालय में दीवारों पर पीक के निशान मिले। शौचालय के आसपास गंदी मिली। यह देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय रत्नेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य राहुल पाल, जिला पर्यटन एवं सूचना अधिकारी जरीना बेगम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई दीपक कुमार, जिला कौशल विकास विभाग के निर्मल कुमार मिश्र, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रकाश कुमार चौबे गैरहाजिर मिले।
निर्माण खंड जल निगम के कार्यालय में पांच, सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय में दो, सीवीओ के यहां एक, जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में दो, जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में एक, जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में चार, कार्यालय जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन के यहां दो, डीपीआरओ कार्यालय में दो और एआर को-ऑपरेटिव कार्याल्य में चार, एई एमआई दफतर में दो और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के कार्यालय में एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला।