वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में घबराएं नहीं और स्वयं अजगर या किसी अन्य वन्य जीव को पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
उपलों के बिटोरा में पांच फुट लंबा अजगर निकला। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों को सुरक्षित महसूस हुआ।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में सोमेश यादव के उपलों के बिटोरे से लगभग पांच फुट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देखकर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के नरेंद्र कुमार, केपी सिंह व लव कुमार मौके पर पहुंचे। अजगर को पकड़ लिया।
वन कर्मियों ने बताया कि यह अजगर का बच्चा है। अजगर को मढ़ाका के पास गंदे नाले के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। वन कर्मियों ने कहा कि वन्य जीवों को पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।