फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी मार्कशीट मामले में बाबू ने की कार्यमुक्त करने को मांग

Thu, 08 Jan 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में फर्जी मार्कशीट से प्रमोशन लेने के आरोप मामले में लिपिक ने ईओ को पत्र लिखकर रिलीव करने की मांग की है। लेखा लिपिक पद पर काम कर रहे बाबू ने लिखा है कि प्रकरण की जांच पूरी होने तक उन्हें पद मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


नगर पालिका के लेखा लिपिक संजय अग्रवाल के खिलाफ पालिका के ही लिपिक विद्यासागर शर्मा ने यह शिकायत की थी। उनका आरोप था कि लेखा विभाग के लिपिक पद पर समायोजन के नाम पर यह प्रमोशन हुआ था और पद के सभी अनुमन्य भत्ते भी दिए जा रहे हैं। इस मामले की जांच भी हुई थी, जिससे समायोजन को प्रमोशन ही पाया गया। इस जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस शिकायत पर सीओ सिटी जांच कर रहे हैं।

इधर, विद्यासागर ने इस पत्र का उल्लेख करते हुए पांच जनवरी को फिर से सीओ सिटी से शिकायत की है। पत्र की प्रति उपलब्ध कराते हुए सीओ से संजय अग्रवाल के इस पत्र को जांच में शामिल करने की मांग की है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला गंभीर है, इसलिए गहनता पूर्वक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें