संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीएससी ने नई पहल की है। सीएससी वीएलई अब योग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे और प्रत्येक वीएलई अपनी अपनी पंचायत में रोज योग कराएंगे। शासन के निर्देशों पर यह वीएलई योग दिवस तक प्रतिदिन पंचायत में योग कराकर फोटो को ट्वीट करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीएससी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीएससी के सीईओ ने सीएससी संचालकों की हौसला अफजाही को लेकर ट्वीट भी किया है। सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि सभी वीएलई को रोज अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में योग कराना हैं। इसके बाद योग के फोटो कराकर ट्वीट करने हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून तक योग दिवस के बारे में अपनी ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार करेंगे। प्रतिदिन पांच लोगों को योग की बारीकियां सिखानी हैं और योग करने के फायदे बताएंगे। लॉकडाउन में सीएससी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएससी के सभी वीएलई को योग दिवस के बारे में होने वाली एक्टिविटी के बारे में जानकारी दे दी गई है।