फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली, पोस्टर, मेंहदी, निबंध, क्विज से दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रा को सम्मानित करते अत‌िथि। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं हुईं। जिनके माध्यम से मतदान करने और कराने का संदेश दिया। यहां पर प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम जेपी सिंह ने विद्यार्थियों को उसने जीवन से संबंधित बातों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रबंधक मीरा कौशिक, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, राजेश कुमार एडीईओ ने मतदान से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विनीत कुमार शर्मा ने किया। यहां पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में रिंकी कुमारी जीजीआईसी, मेंहदी में तनू आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, निबंध में काजल, रंगोली शिवानी व चंचल, क्विज में मोनिका, आईशा व मुस्कान जवाहर स्मारक मीतई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विकास कौशिक, रमाशंकर, रतन प्रकाश श्याम नरायन, लक्ष्मण सिंह, जगदीश, प्रवीण, सुरेंद्र, कपिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें