संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सरस्वती डिग्री कॉलेज के एनएसएस के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव गिजरौली में झाडू लगाई। यहां पर लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सरस्वती डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर गांव गिजरौली में आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जगदीश ने की। वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। जल संरक्षण व जल के दोहन से पृथ्वी को होने वाले नुकसान बताए, जिससे भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके। संचालन एनएसएस के अधिकारी डॉ. देव प्रकाश ने किया। इस मौके पर डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. गायत्री कुमारी, मृदुल दीक्षित, आनंद चक्रवर्ती, आलोक कुमार, दिलीप यादव, पवन कुमार, एनएसएस के सभी विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।