फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 10वीं के परिणामों का इंतजार

Sat, 04 Apr 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनपद में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश की प्रक्रिया 10वीं के परिणामों के बाद ही शुरू होगी। फिलहाल छात्र-छात्राएं सीबीएसई और यूपी बोर्ड के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




आईटीआई में हर साल बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी शिक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इस बार भी करीब 16 ट्रेडों में प्रवेश दिए जाने हैं, वहीं कुछ नई ट्रेडों को भी शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों को देखते हुए आईटीआई के प्रति छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।



खासकर जो छात्र कम समय में रोजगारपरक कौशल सीखना चाहते हैं, उनके लिए आईटीआई एक अच्छा विकल्प माना जाता है। आईटीआई सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य रोहिताश ने बताया कि 10वीं का परिणाम आते ही प्रवेश के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन







नए ट्रेडों के बढ़ने की संभावना

बदलती तकनीक और बाजार की मांग को देखते हुए इस बार कुछ नए ट्रेडों को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे छात्रों को और अधिक विकल्प मिलेंगे। इसमें मुख्य रूप से एआई के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर 10वीं के परिणाम के बाद आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। छात्र फिलहाल परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की पढ़ाई और कॅरिअर की दिशा तय कर सकें।
विज्ञापन







इन ट्रेड में किए जाएंगे आवेदन

-स्टेनो हिंदी

-सीएचएनएम

-कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)

-ट्रैक्टर मैकेनिक

-बेसिक कॉस्मेटोलॉजी
-सिलाई/स्विंग टेक्नोलॉजी

-फिटर

-इलेक्ट्रीशियन

-वेल्डर

-कैम प्रोग्रामर
-बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर
-आर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल्स

-ईपीडी

-सीएईडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें