संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गांव कासिमपुर में शनिवार को वीरांगना अवंती बाई का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश लोधी का आयोजकों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। उसके बाद लोधी ने अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अवंती बाई ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवन भर काम किया। वे अप्रितम योद्धा भी थीं। उनकी वीरता के चर्चे आज भी इतिहास में दर्ज हैं।
दिनेश लोधी ने कहा हमारा समाज बहुत मजबूत है, हमें संगठित रह कर काम करना पड़ेगा। संगठन की मजबूती ही आज का आधार है। शिव सिंह लोधी ने कहा कि हमारा समाज आज पूरी तरह जाग गया है। कार्यक्रम का संचालन शिवदान सिंह आर्य ने किया।
मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा, सबीर सिंह लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, बबलू लोधी, मोहर सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह राजपूत, जयप्रकाश लोधी, सतेंद्र सिंह, मानपाल सिंह लोधी, ऋषि देव प्रधान, तोताराम प्रधान, रामवीर सिंह, नरेश कुमार, गाढ़े सिंह जयपाल सिंह लोधी, सतीश चंद्र आर्य, प्रवीन कुमार लोधी, गजराज सिंह लोधी आदि थे।