फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATVM: हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई एटीवीएम सुविधा, मशीन से यात्री खुद ले सकेंगे टिकट

Mon, 27 May 2024 02:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सिटी स्टेशन पर पांच माह पूर्व तक एक कोने में लगी एटीवीएम को अब बीच में स्थापित किया गया है। प्लेटफार्म तक जाने वाले रास्ते के दो द्वारों के बीच इस मशीन को स्थापित किया गया है। सभी यात्री यहीं से प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर लगी एटीवीएम से टिकट निकलते यात्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इज्जतनगर मंडल के तमाम स्टेशनों पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की स्थापना की गई है। सुंदरीकरण के दौरान करीब पांच माह बाद हाथरस सिटी स्टेशन पर भी पुन: एटीवीएम सुविधा को बहाल कर दिया गया है। अब यात्री चाहे किसी भी स्टेशन के लिए एटीवीएम से खुद टिकट ले सकते हैं। इसमें तीन फीसदी का लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन


हाथरस सिटी स्टेशन पर पांच माह पूर्व तक एक कोने में लगी एटीवीएम को अब बीच में स्थापित किया गया है। प्लेटफार्म तक जाने वाले रास्ते के दो द्वारों के बीच इस मशीन को स्थापित किया गया है। सभी यात्री यहीं से प्रवेश करते हैं। अब इस मशीन से यात्रियों द्वारा यूपीआई का प्रयोग कर टिकट बनाए जा रहे हैं। जिसमें तीन फीसदी का लाभ भी मिलता है।

यात्रियों के आवागमन के रास्ते में ही एटीवीएम को स्थापित किया गया है। यहां से हर रोज यात्री अपने के लिए टिकट बनवा रहे हैं। यात्रियों को एटीवीएम व एप से टिकट खरीदना सिखाया जा रहा है।-विपिन कुमार सारस्वत, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें