फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी बेसिक स्कूल के विद्यार्थियों की हाजिरी

Fri, 06 Nov 2015 12:09 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों की हाजिरी अब ऑन लाइन लगेगी। इसके लिए परिषद ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके लिए शिक्षकों को सुबह विद्यार्थियों की उपस्थिति के बाद अपने मोबाइल से परिषद को मैसेज भेजना होगा, जिससे विभाग की सभी योजनाओं में होने वाले धन के दुरुपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को उनके क्लास रूम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की विद्यालय के रजिस्टर में हाजिरी करने के साथ ही परिषद को अपने मोबाइल से एक मैसेज भी भेजना होगा। इस मैसेज के पहुंचते ही परिषद के सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों की हाजिरी लग जाएगी। इसके अनुसार ही विद्यार्थियों के एमडीएम में वितरण सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को विधिवत रूप से दिलाया जाएगा। शिक्षक हाजिरी रजिस्टर में एक दिन बाद शत-प्रतिशत हाजिरी दिखाकर एमडीएम और अन्य योजनाओं में सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर फंसेंगे, क्योंकि शिक्षक द्वारा मैसेज भेजे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा भी अपनी निरीक्षण आख्या में विद्यालय के उपस्थित बच्चों की संख्या दर्ज कर बीएसए को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। शिक्षकों की हेराफेरी पकड़े जाने पर सीधे सीधे गबन का मामला माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें