भैंकुरी में चोरी के लिए तोड़ा गया शटर।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव भेंकुरी के चौराहे पर सोमवार की देर रात को चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जब मंगलवार को सुबह ताले टूटे हुए देखे तो उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुकानदारों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और चोरों का सुराग लगाने का आश्वासन दिया। गांव भेंकुरी के चौराहे पर गांव बरसौली निवासी पवन कुमार पुत्र अमर सिंह, हेमंत सिंह पुत्र राजकुमार, सिडरमई निवासी राम लल्लू पुत्र सूरजपाल सिंह व भेंकुरी निवासी अजयपाल पुत्र रमेश दुकान करते हैं।
मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकानों पर पहुंचे तो दुकानदारों ने दुकानों के ताले टूटे हुए देखे तो उन्होंने शोर मचा दिया। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया है मगर किसी भी दुकान से सामान चोरी नहीं हुआ है। चोरो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।