संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञान क्लब सासनी के बैनर तले मंगलवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संचालन क्लब के समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश कुमार यादव, गयाप्रसाद आनंद, अमित कुमार, डॉ. सतना, पिंकी देवी मंचासीन थीं। समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने उनकी गणितीय उपलब्धियों के बारे में बताया। देवेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन माध्यम से इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। विजयी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से प्रशस्ति प्रत्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम में शत्रुंजय शर्मा, होरीलाल दिवाकर, पायल, पिंटू, विमल शुक्ला, एस लक्ष्मण, एस रूदीदा, छाया पांचाल, चित्रा सिंह, प्रिया सक्सेना, रिचा यादव, रितिक वार्ष्णेय, इंद्रजीत भाटी, सयूब, मान सिंह, अंश कुमार, मुनेश कुमार, चंचल शर्मा, गयाराम ध्रुव, अनुष्का, शिवानी, भुवनेश प्रताप सिंह, सैजल गौतम, आदित्य प्रताप सिंह, अनुपम, आनंद, नृपेंद्र रावत, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।