फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज, दहेज उत्पीड़न-जान से मारने के प्रयास का लगाया आरोप

Tue, 24 Jun 2025 06:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला का आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपये खर्च हुए। तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए सास, ससुर, ननद एवं पति मारपीट करते हैं। एक दिन सास ने उसके हाथ पकड़ लिए और पति ने धारदार हथियार से उसे जान से मारने का प्रयास किया
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी निवासी रानी ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी शादी विवेक निवासी नयागांव थाना पनिहार जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें 20 लाख रुपये खर्च हुए थे। तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए सास अंगूरी देवी, ससुर पूरन बाथम, ननद नीतू एवं वीरू, पति विवेक मारपीट करते हैं। 
विज्ञापन


महिला ने कहा कि एक दिन सास ने उसके हाथ पकड़ लिए और पति ने धारदार हथियार से उसे जान से मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे बचाया, सूचना पर मायके वाले उसे घर ले आए। उसका एक पुत्र है और वह गर्भवती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें