फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक से बने प्रेम संबंध, चार बच्चों को छोड़ मां प्रेमी भतीजे के साथ गई, देखते रह गए बच्चे और पति

Tue, 24 Jun 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ससुराल में महिला के प्रेम संबंध 21 वर्षीय युवक से हो गए। यह युवक रिश्ते में उसका भतीजा एवं जीजा लगता था। बीती 16 जून को चारों बच्चों को छोड़कर महिला युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए जिद पर अड़ गई। बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों को जाने दिया। महिला ससुराल में अपनी बड़ी बहन और अपने चार बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही थी।  

विज्ञापन


कोतवाली के एक गांव निवासी महिला की शादी उसके ही सगे जीजा के साथ कर दी गई थी। जीजा की पहली पत्नी यानी महिला की बड़ी बहन की मौत हो चुकी है, इस दंपती के दो बच्चे थे। मायके वालों ने मृतक बड़ी बहन के दोनों बच्चों की देखभाल करने के लिए छोटी बहन की शादी उसके ही सगे जीजा से कर दी थी। शादी के बाद छोटी बहन के भी दो बच्चे हो गए। परिवार में चार बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी महिला पर आ गई। 

इस दौरान ससुराल में ही इस महिला के प्रेम संबंध 21 वर्षीय युवक से हो गए। यह युवक रिश्ते में उसका भतीजा एवं जीजा लगता था। बीती 16 जून को चारों बच्चों को छोड़कर महिला उस युवक के साथ चली गई। उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 24 जून को पुलिस ने दोनों को तलाश लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन


महिला के मायके एवं सुसराल, दोनों पक्षों की महिलाओं एवं पुरुषों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों बालिग थे, महिला उसके साथ जाने को अड़ी थी। इस कारण उनको जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें