फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का गला दबाकर हत्या का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में एक युवती की उसी के गांव के युवक ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को ओमप्रकाश की बेटी मनीषा अपने भाई और मां के साथ खेत में चारा लेने गई। आरोप है कि इसी बीच वहां पर आए गांव का ही युवक संदीप पुत्र गुड्डू मनीषा को खींचकर खेत में ले गया और उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर होने पर मनीषा का भाई व मां भी उसके पास आ गए। यह देखकर आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनीषा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मनीषा के भाई सतेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ धारा 307 व एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। कोतवाली चंदपा प्रभारी डीके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें