फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्राओं को पकड़ने का प्रयास ग्रामीणों ने कार सवारों को पीटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटी जिरौली में बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रही तीन छात्राओं को पकड़ने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने कार सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद तीनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कुंजिता पुत्री हरपाल सिंह (6वीं कक्षा), कनक पुत्री रूप सिंह (कक्षा-एक), यशोदा पुत्री हरपाल 5वीं कक्षा की छात्रा है। तीनों सुबह आठ बजे गांव के स्कूल में पढ़ने जा रही थीं। इस दौरान अल्टो कार सवार तीन युवक इन बच्चों को खाने का सामान देकर उन्हें पकड़ने का प्रयास करने लगे। डर कर छात्राएं भाग कर अपने स्कूल आ गईं।



उक्त मामले की सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह एकत्रित हो गए। उन्होंने भागदौड़ कर कार सवार तीनों लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूली बच्चों से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी कोतवाली पर दी गई। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें