फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना पड़ा भारी, घर में घुसकर पीटा, तमंचे की बट से वार कर सिर फाड़ा

Mon, 31 Aug 2026 12:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पड़ोसी शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। पीड़ित ने विरोध किया था तो आरोपी लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। गांव के विक्रम सिंह का आरोप है कि 27 अगस्त की रात पड़ोसी सुभाष ने अपने बेटे पुनीत, पत्नी सिमला व अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की।

विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी सुभाष शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। उन्होंने विरोध किया था तो आरोपी लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में पुनीत ने विक्रम के सिर पर तमंचे की बट से वार कर उनका सिर फाड़ दिया। बीच-बचाव करने आए विक्रम के पिता कन्हैयालाल और रिश्तेदार दर्शन को भी आरोपियों ने पीटा।

हमले में कन्हैयालाल की पसलियां टूट गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों की जान बचाई। गंभीर हालत को देखते हुए कन्हैया लाल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर सुभाष, पुनीत व सिमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें