फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी पर किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पत्नी पर हमला करने का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी को फावड़े के प्रहार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला फारम में एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस की मानें तो पत्नी उससे शराब पीने की मना करती थी। इस बात को लेकर शुक्रवार की रात्रि को इस युवक ने अपनी पत्नी सुमन के सिर पर फावड़ा दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया गया और वहां अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति भगवानदास पुत्र विपतिराम निवासी नगला फारम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें