फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पाइप लाइन डालने के विवाद में हमला, पांच घायल

Wed, 27 May 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हसायन के गांव नगला कांच में पिटाई से घायल युवक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला कांच में एक अनुसूचित जाति के परिवार पर खेत में पाइप लाइन डालने के विरोध के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। मारपीट में अनुसूचित के युवक सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन





मोहल्ला किला खेड़ा कस्बा हसायन निवासी भगवान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने मोहल्ले के ही रहने वाले बलजीत का खेत पट्टे पर लेकर मूंग की फसल की पैदावार की थी। 26 मई को दोपहर करीब 12 बजे जब वह पट्टे पर लिए खेत से पकी हुई मूंग की फसल तुड़वा रहे थे, तभी गांव छीतूपुर हरीनगर के कुछ नामजद व्यक्ति खेत से होकर पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई करने लगे।



भगवान सिंह और उनके पुत्र अंकित कुमार माथुर ने विरोध किया और खेत मालिक को सूचना दी। खेत मालिक के मौके पर पहुंचने पर एक ही परिवार के आठ सदस्यों और गांव छीतूपुर व नगला कांच के एक अन्य नामजद ने मिलकर परिजनों पर हमला किया।
विज्ञापन




इस मारपीट में अंकित, भगवान सिंह, टीटू, मोनू कश्यप, रबी कुमार और शिवम माथुर के भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि झगड़े के संबंध में छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें