हाथरस। वायु सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के बाद पूरे शहर में मंगलवार को जश्न का माहौल रहा। जगह जगह मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़े बजाए गए आतिशबाजी की। लोगों ने इस कार्रवाई की जमकर सराहना की और कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अभी इसी तरह की और कार्रवाई की जाए, तभी वह आंतकियों को पनाह देना बंद करेगा। मुस्लिम बस्तियों में भी वायु सेना की कार्रवाई पर जश्र मनाया गया।
यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में तालाब चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गईं। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा कि आज भारतीय सेना और भारत की सरकार ने सवा सौ करोड़ देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। सुनीत आर्य ने कहा कि ऐसा पराक्रम भारत की सेना ही कर सकती है। इस मौके पर शैलेंद्र सांवलिया, सुमित वार्ष्णेय, अनुभव अग्रवाल, सुनीता वर्मा, आशीष उपाध्याय, प्रशांत शर्मा, डॉ. ललित शर्मा, कमल वार्ष्णेय, सुधीर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, उद्धव कृष्ण शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मोहित मधुर, बाँके विहारी वाष्र्णेय थे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कमला बाजार चौराहा पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई। भारत माता के छवि चित्र की आरती उतारी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश कूलवाल, नरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, प्रवीण खंडेलवाल, महेश वर्मा, मनोज द्विवेदी, उमेश शर्मा, जगदीश स्वामी, आशीष कसेरा, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, मनोज वार्ष्णेय, बृजबिहारी गुप्त्रा, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, सोनू भारती, मदनगोपाल वार्ष्णेय आदि थे। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस द्वारा बागला डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई।
छात्र-छात्राओं से सौरभ शर्मा ने आह्वान किया कि सभी आज के दिन अपने घर में देश की सेना की इस उपलब्धि के लिए घी के दीये जलाएं। नेहरू युवती संगठन नगला अंता द्वारा गांव नगला अंता में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमले पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। मिठाई वितरण की गई। खुशी जताने वालों कल्पना चौधरी, सतीश चौधरी, मोहन सिंह, लड्डू, नारंगी देवी, आशा, कुमकुम, सीमा, पिंकी, प्रीति, रचना, रजनी, ममता आदि थीं। शहर के नयागंज, सासनी गेट सहित कई स्थानों पर मिष्ठान वितरण आतिशबाजी की गई। कस्बा मुरसान में मिष्ठान वितरण कर तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा, वंशीधर शर्मा, नरेंद्र कुमार, हरिकृष्ण गोस्वामी, सावित्री सक्सेना, राजीव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, साबिर हुसैन, उस्मान खान, बिज्जू चौधरी, अनिल दीक्षित, सूरज शर्मा, विशाल गौड़, ऋतिक सक्सेना, अतुल गोयल, हकीम कुरैशी आदि थे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में बार के अधिवक्ताओं और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों पर जश्न मनाया। इस मौके पर आनंद शर्मा, रवींद्र शर्मा, सचिन शर्मा, शशीकांत गौतम, संजीव राजपूत आदि मौजूद थे।