फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल बदलने पर एसडीएम से नोकझोंक

Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन स्थल बदले जाने को लेकर एसडीएम से नोंक-झोक करते धनगर समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। धनगर जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में छठवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की मांग को लेकर धनगर समाज के लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अनशन स्थल को बदले जाने को लेकर एसडीएम सदर और अनशनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं इस मौके पर अनशनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धनगर समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि 27 फरवरी को डीएम, एसडीएम, तहसीलदार, लेखपालों और धनगर समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ अनुसूचित जाति के धनगर प्रमाण पत्र संदर्भ में होने वाली बैठक में अगर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्णय नहीं लिया गया तो धनगर समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। वही भूख हड़ताल पर बैठे महेंद्र सिंह धनगर, प्रवीन धनगर, हीरा सिंह, डोरीलाल धनगर को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को भी वह अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में समाज के लोगों ने अनशन जारी रखा। वहीं समाज के लोगों ने द्वारा चल रहे अनशन स्थल को परिवर्तित कराने के लिए एसडीएम सदर नीतीश कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचे।

अनशन स्थल को परिवर्तित किए जाने को लेकर समाज के लोगों और एसडीएम के बीच नोकझोंक हुई। अनशनकारी स्थल को नहीं बदलने की जिद पर अड़े रहे। इस मौके पर रतन सिंह, जेपी धनगर, शिव कुमार, दीपक, गौरी शंकर, गेंदालाल आर्य, करन सिंह, मंगल सिंह, सुमन धनगर, मनोहर सिंह, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें