फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परीक्षा परिणाम घोषित न होने से विधि परीक्षार्थियों के करिअर पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

देश में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सत्र 2020-21 की परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला विश्वविद्यालयों पर छोड़ दिया है, लेकिन इस बीच विवि द्वारा अभी तक एलएलबी तृतीय वर्ष की पुन: परीक्षा देने वाले विधि परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने से विधि परीक्षार्थी असमंजस में है और अपने करिअर को लेकर चिंतित हैं।
गौरतलब हो कि विधि परीक्षार्थियों की मुख्य परीक्षा नवंबर 2020 में हुई थी। लेकिन इस परीक्षा में आगरा, अलीगढ़, हाथरस के 95 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए थे। इसे लेकर काफी दिनों तक आंदोलन चला, जिसके बाद विवि ने फिर से मार्च 2020 में चार प्रश्नपत्रों की परीक्षा कराई, लेकिन इसका परिणाम एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में विधि परीक्षार्थी असमंजस में हैं, कि आखिर उनका परीक्षा परिणाम कब आएगा।
विज्ञापन

- अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित न होने से परीक्षार्थियों का भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। यदि परिणाम घोषित हो जाता तो बच्चे आगामी तैयारियों में जुट जाते। - अरुण बघेल
- दोबारा परीक्षा लेने से पहले से परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया गया था कि दो हफ्ते के अंदर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी परिणाम नहीं आया है। - आशीष राठी
विज्ञापन

- पहले तो 95 फीसदी परीक्षार्थियों को फेल कर दिया गया और अब पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। विवि को चाहिए कि वह एलएलबी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित करे। - आकाश अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें