फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ऑनलाइन सेवाओं के लिए प्रशिक्षित होंगे सहायक व सचिव

Thu, 04 Sep 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव में ग्राम पंचायत मेंं तैनात पंचायत सहायकों व सचिवों को सीएससी सर्विस प्लस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट विषय पर प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। इन्हें ऑनलाइन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से इस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन लिमिटेड यूपी डेस्को को दी गई है। संस्था की ओर से हाथरस में नामित फर्म ने पंचायत सहायक व सचिवों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। एक बार में 50 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण का आयोजन 23 सितंबर तक किया जाना है। इसमें कुल 500 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने बताया कि विकास खंडों के हिसाब से अलग-अलग दिन प्रशिक्षण के लिए कर्मियों को भेजा जा रहा है। सभी को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें