आरोपियों ने खेत जोतने से मना किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सहपऊ के गढ़ी भूपचंद्र गांव में खेत जोतने से रोकने पर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। यतेंद्र कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यतेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष पहले कुछ लोगों से चार बीघा खेत खरीदा था। वह दस साल से उस खेत को बटाई पर कर रहा था। रविवार सुबह राजू, दीपक और संदीप ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। यतेंंद्र के पुत्र हेमंत कुमार, दीपक और चचेरी बहन भारती ने उन्हें रोका।
आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया। इस मारपीट में हेमन्त और दीपक को चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।