फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत जोतने से मना करने पर लाठी-डंडों और सरियों से पीटा, दो घायल, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Sun, 07 Jun 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपियों ने खेत जोतने से मना किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गढ़ी भूपचंद्र गांव में खेत जोतने से रोकने पर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। यतेंद्र कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


यतेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष पहले कुछ लोगों से चार बीघा खेत खरीदा था। वह दस साल से उस खेत को बटाई पर कर रहा था। रविवार सुबह राजू, दीपक और संदीप ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। यतेंंद्र के पुत्र हेमंत कुमार, दीपक और चचेरी बहन भारती ने उन्हें रोका।

आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया। इस मारपीट में हेमन्त और दीपक को चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें