फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 5545 बच्चों के घर पर पहुंंचीं आशाएं, 1165 बच्चे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे नवजात शिशु की घर पर देखभाल कार्यक्रम के तहत मई से जून तक 1257 प्रशिक्षित आशाएं 5545 बच्चों के घर पर पहुंंचीं। इस दौरान उन्होंने कम वजन के 1165 बच्चे चिन्हित किए।
विज्ञापन

देखभाल के लिए आशाओं द्वारा छह से सात बार भ्रमण किया जाता है। संस्थागत प्रसव की स्थिति में छह व घरेलू प्रसव की स्थिति में सात बार भ्रमण किया जाता है। 42 दिनों में किए जाने वाले इस भ्रमण में नवजात की स्थिति, उसकी मां व परिजनों से प्रश्नोत्तरी के साथ नवजात की कुछ जाचें भी किट के माध्यम से की जाती हैं। इनमें नवजात का वजन, नवजात की सांसे, नवजात का तापमान आदि शामिल है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 1257 आशाएं एचबीएनसी कार्यक्रम में प्रशिक्षित है। अप्रैल से मई तक इन आशाओं ने 5545 बच्चों के घर पर भ्रमण किया। इनमें से 1165 कम वजन के नवजात को भ्रमण के दौरान चिन्हित किया। इन नवजातों में आशाओं द्वारा 71 ऐसे बच्चे चिन्हित किए गए जो दूध नहीं पी पा रहे थे अथवा दूध पीने में परेशानी का सामना कर रहे थे। 22 बच्चे सेन्सिस संम्बंधी, बुखार संबंधी 119 व निमोनिया के 70 नवजात बच्चे थे।
विज्ञापन


इस सभी का निकटतम चिकित्सालय में उपचार किया गया। नोडल व एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया है कि अशाएं नवजात बच्चों के घर जाकर उनका परीक्षण करती हैं। खतरे के लक्षण सामने आने पर बच्चों को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें