दीपावली के बाद जनपद में अब वायु प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौटता नजर आ रहा है। पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दीपावली की रात एक्यूआई का स्तर 240 तक पहुंच गया था, जिसे बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि भाई दूज की रात यह आंकड़ा घटकर 184 पर आ गया है जो काफी सकारात्मक संकेत हैं।
दीपावली से पहले जिले का एक्यूआई स्तर लगभग 96 के आसपास था, लेकिन पटाखों के अत्यधिक प्रयोग और मौसम में ठंडक बढ़ने से धुआं व सूक्ष्म कण वायुमंडल में ज्यादा देर तक ठहर गए। हालांकि, अब हवा की गति में बढ़ोतरी और बारिश की संभावना से आने वाले दिनों में एक्यूआई स्तर में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दीपावली दो दिन मनाए जाने के कारण प्रदूषण का असर भी दो चरणों में दिखाई दिया। भाई दूज की सुबह तक स्थिति में सुधार दिखा।
मध्यम श्रेणी में है हाथरस
- 00 से 50 तक एक्यूआई अच्छा माना जाता है।
-51 से 100 तक के एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आता है।
- 101 से 200 तक के एक्यूआई मध्यम श्रेणी में आता है।
- 201 से 300 तक के एक्यूआई खराब श्रेणी में आता है।
- 301 से 400 तक के एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है।
- 401 से 500 तक के एक्यूआई गम्भीर श्रेणी में आता है।
वर्जन
जिले में लगातार वायु गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जा रही है। हाथरस शहर और सादाबाद क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता के आंकड़े नियमित रूप से दर्ज किए जा रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण के स्तर में और गिरावट की संभावना है। - डॉ. विश्वनाथ शर्मा, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अलीगढ़।