फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--कृष्णा और लखन के शव आते ही दोनों के गांवों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा और लखन के शव आते ही दोनों के गांवों में मचा कोहराम
विज्ञापन

नगला चौबे और नगला बेरिया में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मथुरा के राधा कुंड में हुई घटना के बाद नगला चौबे और नगला बेरिया में मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। दोनों के शवों को बेहद गमगीन माहौल में उनके घरों पर लाया गया। बाद में इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर रात तक मृतकों के घरों पर चीख पुकार मची थी।
नगला चौबे वाटर वर्क्स निवासी कृष्णा गोस्वामी पुत्र दिनेश चंद व उसके साथी नगला बेरिया निवासी लखन पुत्र गंगाप्रसाद की रविवार को राधारानी कुंड में डूबकर मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही दोनों के परिजनों को हुई तो आनन-फानन में दोनों के परिजन राधा कुंड पहुंचे। बाद में पोस्टमार्टम के उपरांत इनके शवों को इनके घरों पर लाया गया। वहां पहले से ही काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, देर शाम दोनों के शव इनके गांव में लाए गए तो वहां कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों के परिजनों ने सपने में भी इस घटना के बारे में नहीं सोचा था। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रात्रि में दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ था और दोनों के घरों में करुण कंद्रन मचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें