फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 हजार का इनामी सुखवीर फौजी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित सुनील चौधरी हत्याकांड में पुलिस को रविवार रात सफलता हाथ लगी है। थाना मुरसान पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी सुखवीर फौजी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। क्रॉस फायरिंग में एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
विज्ञापन


13 जून की शाम मुरसान के गांव दयालपुर निवासी सुनील चौधरी उर्फ फौजी की उनके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से परिजनों में भारी आक्रोश था और उन्होंने कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन करते हुए आरोपी के एनकाउंटर की मांग की थी। पुलिस आरोपी अजय व चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन सुखवीर फरार चल रहा था।

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी सुखवीर फौजी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने या भागने की फिराक में है। पटा खास चौराहे पर घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई गोलियां पुलिस की गाड़ी और थाना प्रभारी मुरसान गिरीशचंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त सुखवीर फौजी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे पुलिस द्वारा दबोच लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल और अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा (315 बोर), दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें