फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहपऊ (हाथरस)। क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण में शुक्रवार की रात को मध्य प्रदेश की महिला से हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अकबर सादाबाद चौराहे पर एक गुमटी में सब्जी बेचने का काम करता था।

गौरतलब है मध्य प्रदेश निवासी एक दंपती अपनी पुत्री से मिलने क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल आ रहा था। उससे पहले इन दोनों ने मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में दर्शन और गोवर्धन की परिक्रमा की थी। इसके बाद वह दंपती सादाबाद के बिनोवा नगर चौराहे पर शुक्रवार की रात को करीब नौ बजे पहुंचे थे। जहां उनकी मुलाकात अपनी गुमटी बंद कर रहे आरोपी से हुई थी। रात के समय पुत्री की सुसराल के लिए साधन के बारे में पूछने पर उसने उनको उसके साथ उसके गांव चलने के लिए कहा और आश्वस्त किया कि वहां से वहे उन्हें उनकी पुत्री की ससुराल पहुंचा देगा। दोनों उसकी बातों में आकर उसके घर चले गए। रात में उसने अपनी पत्नी को चाय के लिए कहा एवं चाय पिलाने के बाद उनको बातों में लेकर वहीं सोने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के बाद उसने उस महिला से दुष्कर्म किया। कमरे में कुछ आवाजें आने पर महिला का पति भी जाग गया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी आराम से सो गया। इस बीच दंपतीचुपके से कमरे से बाहर आए और रात में ही कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। उसकी व्यथा सुनने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उससे पहले दोनों का मेडिकल कराया गया है एवं दोनों की स्लाइड बनवाकर फॉरेसिंक लैब भेजी गई है। आरोपी का डीएनए टेस्ट भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें