हाथरस। ओटीएस लागू हो जाने के बाद भी विद्युत विभाग बकाएदारों पर कार्रवाई करने से नहीं चूक रहा। मंगलवार को भी हाथरस जंक्शन के दो गांव की बिजली को गुल कर दिया गया। इसके अलावा शहर व कस्बोें में भी बिजली चेकिंग अभियान जारी रहा। इससे बकाएदारों में खलबली मची रही।हाथरस जंक्शन के गांव सिकंदरपुर और खेड़ा चतुर्भुज में विद्युत विभाग का करीब दस लाख रुपये का बकाया चल रहा था, जिस वजह से इन दोनों गांवो की बिजली को मंगलवार को गुल कर दिया गया। जेई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि छह ओटीएस पंजीकरण हुए। आठ बकाएदाराें के कनेक्शन काटे गए। 1.66 लाख की वसूली हुई। इसके अलावा शहर में भी गिजरौली बिजलीघर से जुड़ी हरवंश बिहार कॉलोनी की बिजली को भी गुल कर दिया गया। शहर में खंदारीगढ़ी में भी चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में एसई व एक्सईएन मौजूद थे। जेई टीपी सिंह ने बताया कि अभियान में बकाएदार ओमवती देवी, सोनू, मीना देवी, राजकिशोर, संजय कुमार को काटे गए कनेक्शन पर अवैध रूप से बिजली का अवैध रूप से प्रयोग करते हुए पाया गया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 पोल क्षतिग्रस्त हाथरस। कस्बा सादाबाद में एक अज्ञात वाहन ने हाथरस रोड पर हाथरस साइड कोल्ड की लाइन में टक्कर मार दी, इससे 12 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग को करीब 1.24 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस संबंध में जेई एसके गौतम ने थाना सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।