फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: कांवड़ियों को आराम देने को 26 जगह लगेंगे शिविर, आज से रूट रहेगा डायवर्ट

Sat, 22 Feb 2025 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

26 शिविरों में श्रद्धालुओं के ठरहने के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगीं। 18 शिविर जिला प्रशासन की ओर लगाया जाएगा। जबकि आठ शिविर की व्यवस्था हाथरस नगर पालिका, मुरसान नगर पंचायत, मेंडू नगर पंचायत व सिकंदराराऊ नगर पालिका की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
कांवड़ ले जाते शिवभक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर हाथरस जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर सेे 23 फरवरी से शिविर लगाए जाएंगे। 22 फरवरी से मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। जिले में 26 जगहों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 24 घंटे में तीन शिफ्ट में छह अधिकारियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर शिविरों का आयोजन प्रशासन की ओर से किया जाएगा। 26 शिविरों में श्रद्धालुओं के ठरहने के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगीं। 18 शिविर जिला प्रशासन की ओर लगाया जाएगा। जबकि आठ शिविर की व्यवस्था हाथरस नगर पालिका, मुरसान नगर पंचायत, मेंडू नगर पंचायत व सिकंदराराऊ नगर पालिका की ओर से की जाएगी। 18 शिविरों में तीन शिफ्ट में दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन जगहों पर लगेंगे सरकारी शिविर
जिला प्रशासन की ओर से सासनी में हनुमान चौकी बालाजी रिसोर्ट, समामई रूहल, बिजहारी स्वर्णधाम कॉलोनी के पास, पंचायत घर महमूदपुर बरसै व रुहेरी पर शिविर लगेंगे। सहपऊ क्षेत्र में बढ़ार, बजंरग इंटर कॉलेज नगला सलेम, बुड़ाइच पंचायत घर, मढ़का में शिविर लगेगा। इधर, सादाबाद में गोविंदपुर चौकी के पास, कुरसंडा पैट्रोल पंप के सामने, चुन्नी सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय गीगला पर शिविर लगेगा। वहीं, हसायन में भेंकुरी, बरसामई और सिकंदराराऊ में कचौरा, जीएस भट्ठा पिपलगवां, अगसौली चौराहा लगेगा। हाथरस में कैलोरा पंचायत घर के सामने शिविर लगाए जाएंगे। नगर निकायों द्वारा हाथरस पुलिस लाइन, हतीसा पुल, कलेक्ट्रेट, रोडवेज बस स्टैंड, नगला भुस पर शिविर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से परिवर्तित रहेगा मार्ग, नहीं घुसेंगे बड़े वाहन

महाशिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शिवरात्रि से पहले कांवड़िया कासगंज और बुलंदशहर जिलों के विभिन्न गंगाघाटों से कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। शहर के अंदर होकर कांवड़ियों का आवागमन अधिक रहता है। इस कारण उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 22 फरवरी की सुबह आठ बजे से 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की समाप्ति तक बड़े वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग परिवर्तित रहेंगे। 

इस तरह रहेगा मार्ग परिवर्ति
-आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बड़े वाहन नगला भुस तिराहा से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल जनपद अलीगढ़ की ओर जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन रुहेरी तिराहा से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे।
- सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन कोतवाली हाथरस जंक्शन से हाथरस बाईपास होते हुए बाया रुहेरी-हतीसा पुल होते हुए आगरा, मथुरा व अलीगढ़ की तरफ जाएंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हतीसा पुल के ऊपर (बाईपास) से होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे।
-जलेसर की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन चामड़ गेट चौराहे से डीआरबी तिराहा, नगला भुस बाईपास होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे।
- जनपद कासगंज की ओर जाने वाले मध्यम व बड़े वाहन सिकंदराराऊ में सरदला पुल से बाईपास होते हुए जनपद एटा और अलीगढ़ की तरफ जाएंगे।
-जनपद एटा की ओर से आने वाले वाहन अलीगढ़ और एटा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें